राजु कुमार गुप्ता ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र शिवप्रसाद नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक
सूरजपुर - छत्तीसगढ़
आज जनपद पंचायत भैयाथान के सभापति सहकारिता एवं उद्योग विकास विभाग राजु कुमार गुप्ता द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र शिवप्रसाद नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में यह देखकर संतोष व्यक्त किया गया कि केंद्र की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ द्वारा अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया जा रहा है, जो सराहनीय है। आम जनता को समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल रही है।
राजु कुमार गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार की स्वच्छ, व्यवस्थित और जिम्मेदार कार्यप्रणाली सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों में सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। हालांकि कई अन्य उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिनका शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी।


