Top News

ग्राम पंचायत गंगौटी में वृक्षारोपण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 ग्राम पंचायत गंगौटी में वृक्षारोपण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर 

शिवप्रसाद नगर। विकासखंड भैयाथान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगौटी में वृक्षारोपण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के महत्व के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सभी ने दिया जागरूकता का संदेश

जनपद सदस्य राजू गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी लोगों को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

प्राचार्य मोमिन रजा ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

व्याख्याता सुरेश मानिकपुरी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

अन्ना इक्का ने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

संजय साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल भी होनी चाहिए।

अरुण तिर्की ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।



शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

और नया पुराने