Top News

@बैकुण्ठपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – तीन आरोपी गिरफ्तार

@बैकुण्ठपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – तीन आरोपी गिरफ्तार 
दिनांक: 06 दिसम्बर 2025
स्थान: बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)
पटना वन क्षेत्र में 04.12.2025 को गश्त के दौरान वन विभाग को जानकारी मिली कि वन्यप्राणी सेही का अवैध शिकार कर उसे जाल में फँसाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने देवगढ़ धाम के समीप कक्ष क्रमांक RF-432, वन खण्ड टेमरी, वन परिक्षेत्र बैकुण्ठपुर में दबिश देकर तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया।औरजप्त सामग्री
शिकार में उपयोग जाल फंदा
वायर,धारदार हथियार,कुल्हाड़ी,हांडी-बर्तन
सेही मांस के अवशेष को जप्त किया गया वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपी
रामलाल पिता मोहरसाय (उम्र 29) – जाति खैरवार, निवासी नानभान,
देवलाल पिता अमरसाय (उम्र 32) – जाति अगरिया, निवासी नानभान,
सुशील कुमार पिता हिरालाल (उम्र 26) – जाति अगरिया, निवासी नानभान,वन विभाग के अधिकारियो ने आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 17965/17 दर्ज कर
वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51
तथा B.N.S.S. की धारा 35(3)
के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी बैकुण्ठपुर द्वारा न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया।
*कार्यवाही में विशेष योगदान*
उप वन मडलाधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा जी गोपनीय खबर मिली और उनके निर्देश पर वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुण्ठपुर भगन राम खेस,
वनपाल श्रद्धादेवी पैकरा,
वनरक्षक मनोज एक्का, दुष्यंत सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, अमोलसाय, सुमेश्वर राजवाड़े,
गेमगार्ड भूपेन्द्र कुमार
तथा वन्य जीव ट्रेंकरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*वन विभाग की अपील*
वनमण्डलाधिकारी कोरिया एवं उपवनमण्डलाधिकारी बैकुण्ठपुर ने आमजन से अपील की है—
“वन्यप्राणियों पर अत्याचार, उत्पीड़न या अवैध शिकार की किसी भी सूचना को तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।”
और नया पुराने