तहसील साहू संघ भैयाथान की कार्यकारिणी घोषित: नीरज साहू मीडिया प्रभारी, प्रवीण साहू बने सह-मीडिया प्रभारी

तहसील साहू संघ भैयाथान की कार्यकारिणी घोषित: नीरज साहू मीडिया प्रभारी, प्रवीण साहू बने सह-मीडिया प्रभारी


साहू समाज की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं

सूरजपुर/भैयाथान। साहू समाज की सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से तहसील साहू संघ भैयाथान द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू की सहमति से दो सक्रिय पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जारी जानकारी के अनुसार डबरीपारा निवासी नीरज साहू, जो दैनिक अमन पथ के जिला प्रतिनिधि हैं, उन्हें तहसील साहू संघ भैयाथान का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बांसापारा निवासी प्रवीण साहू, जो दैनिक लोक किरण के जिला प्रतिनिधि हैं, को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


समाज की गतिविधियों को मिलेगा नया मंच


नवनियुक्त मीडिया प्रभारी नीरज साहू ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि समाज की सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।


वहीं सह-मीडिया प्रभारी प्रवीण साहू ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल और सोशल मीडिया का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में समाज की उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों को व्यापक मंच देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं l 

और नया पुराने