Top News

हायर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथपुर का निरीक्षण, पूर्व गुरु से भेंट कर भावुक हुए सभापति राजू कुमार गुप्ता

हायर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथपुर का निरीक्षण, पूर्व गुरु से भेंट कर भावुक हुए सभापति राजू कुमार गुप्ता

राजु कुमार गुप्ता ने किया उपस्वास्थ्य केंद्र शिवप्रसाद नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक



वंदे भारत न्यूज़ से निष्कासन के बाद भी सक्रिय फर्जी पत्रकार, सूरजपुर जिले में मीडिया जगत में बढ़ी चिंता

भैयाथान/सूरजपुर। जनपद पंचायत भैयाथान के सभापति एवं सहकारिता व उद्योग विकास विभाग के प्रतिनिधि राजू कुमार गुप्ता ने आज हायर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, शैक्षणिक वातावरण तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। विद्यालय का वातावरण व्यवस्थित एवं अनुशासित पाया गया।



निरीक्षण के दौरान सभापति श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों के उत्साह और विद्यालय के सकारात्मक माहौल की सराहना करते हुए उन्होंने शिक्षकों के कार्य की प्रशंसा की।

इस अवसर पर एक भावुक क्षण तब आया जब श्री गुप्ता की भेंट उनके पूर्व गुरु आदरणीय तिर्की सर से हुई, जिनसे उन्होंने स्वयं शिक्षा प्राप्त की थी। वर्तमान में तिर्की सर बैजनाथपुर विद्यालय में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त कर सभापति श्री गुप्ता भावुक हो उठे और इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया।

उन्होंने कहा कि “गुरु का सान्निध्य और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होती है, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

निरीक्षण कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण निर्मित किया।

और नया पुराने