ग्राम पंचायत डबरीपारा (खुटरापारा) में नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
सूरजपुर।
सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरीपारा (खुटरापारा) में लंबे समय से जला हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
बिजली नहीं होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और कृषि संबंधी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बाद संबंधित विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई।
नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से क्षेत्र में शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद समस्या का स्थायी समाधान हुआ है, जिससे दैनिक जीवन सामान्य हो सकेगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है और आगे भी क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
ग्रामवासियों ने ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
जनसेवा के प्रति प्रतिबंध Raju Kumar Gupta

